Dwarika Nagari

उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले में प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार के सौजन्य से द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि पर भंडारे का विशेष आयोजन किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

कौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

कौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

कौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

कौशाम्बी में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सराहनीय पहल, हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण

 नवरात्रि पर भोग-प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन, मनीष कुमार की पहल पर सेवा कार्य में जुटे ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सहयोगी

उत्तर प्रदेश/कौशांबी :- नवरात्रि के पावन अवसर पर द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की ओर से कौशाम्बी में भोग-प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आस्था के बीच सेवा और समर्पण की भावना के साथ किए गए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।   

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रीतम कुमार जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। धार्मिक आस्था तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ मानवता और जरूरतमंदों की सेवा का भाव भी जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक विकास, जनकल्याण और मानव सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए ट्रस्ट ने सामाजिक एकता और सेवा-समर्पण का संदेश दिया। ट्रस्ट का प्रयास है कि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच विकसित हो और सेवा कार्यों को निरंतर विस्तार मिले।

हरित कोरबा के संकल्प में बढ़े द्वारिका नगरी ट्रस्ट के कदम, ‘रन फॉर ग्रीन’ में दिखाई सक्रिय भागीदारी

हरित कोरबा के संकल्प में बढ़े द्वारिका नगरी ट्रस्ट के कदम, ‘रन फॉर ग्रीन’ में दिखाई सक्रिय भागीदारी

हरित कोरबा के संकल्प में बढ़े द्वारिका नगरी ट्रस्ट के कदम, ‘रन फॉर ग्रीन’ में दिखाई सक्रिय भागीदारी

रन फॉर ग्रीन में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की सक्रिय भागीदारी, 5 किमी दौड़ पूरी कर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

पर्यावरण संरक्षण के जनअभियान को दिया समर्थन, हरित भविष्य का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित “रन फॉर ग्रीन” अभियान में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस जनजागरूकता कार्यक्रम में जिले के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। 

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लगभग 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया। 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है।   

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील भी की।   

द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने भीषण गर्मी में निशुल्क शीतल शरबत पिलाया जिसका लाभ हजारों लोगों ने लिया देखिए विभिन्न न्यूज़ चैनलों और समाचार पत्रों म, में छापी गई रिपोर्ट की कटिंग

Oplus_131072
Oplus_131072

 

Oplus_131072